गोह (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जिले के गोह प्रखंड अंतर्गत खैरा – शेखपुरा मार्ग इन दिनों अपनी दुर्दशा पर आठ आठ आंसू बहा रहा है। इस पथ से यात्रा करना मुश्किल भरे यात्रा साबित हो रहा है। यात्रि अपना जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं जहां कभी भी बड़े हादसा हो सकती है। जानकारी के अनुसार प्रखंड के

अधिकांश सड़कें अत्यंत जर्जर स्थिति में है जिससे सवारी वाहन तो दुर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों को मानें तो स्थानीय सांसद और विधायक भी इसके प्रति गंभीर नहीं हैं तथा सरकारी मुलाजिम भी अनजान बने हुए हैं।

