सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा की रिपोर्ट
कार्तिक मास में दीपावली मनानें के ठीक दो दिन बाद द्वितीया तिथि को ‘भैया दूज ‘ का त्यौहार मनानें की परंपरा रही है। यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के द्वितीया तिथि को मनाया जाता है, तभी तो इसे यमद्वितीया या भईया दूज


का त्यौहार कहा जाता है। यह त्यौहार रक्षाबंधन की तरह ही भाई – बहनों के अटुट प्रेम और स्नेह का त्यौहार है। इस दिन बहनें अपनें भाई के ललाट पर तिलक लगाती हैं, तथा आरती कर मिठाईयाँ एवं अन्य प्रिय स्वादिष्ट पकवान खिलाती हैं । भाई अपने बहन को यथा शक्ति भेंट और उपहार देते हैं।
पौराणीक मान्यता
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
इस त्यौहार मनाने के पीछे एक पौराणीक मान्यता एवं कहानी भी है। आज ही के दिन बहन यमुना नें अपनें भाई यमराज को अपनें घर पर आमंत्रित किया था । तिलक, आरती कर खुब सुंदर पकवान खिलाये थें । यमराज नें प्रसन्न होकर बहन यमुना को वरदान दिया था कि आज के दिन जो तेरे जल में स्नान कर तेरी पूजा करेगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा । तभी से परंपरा चली आ रही है कि भैया दूज को जो भाई – बहन एक साथ हाँथ पकड़कर यमुना जी ( नदी ) में स्नान कर पूजा करेंगे, उनके उपर अकाल मृत्यु का भय कभी व्याप्त नहीं होगा। तभी से इस पर्व का नाम यम द्वितीया भी पड़ गया ।
लोक परंपरा – – – – बिहार,उत्तर प्रदेश एवं झारखण्ड़ के कुछ हिस्से भैया दूज पर एक अनुठी परंपरा मनायी जाती है। इस दिन ग्रामिण महिलायें एक साथ जमा होकर गोधन कुटती हैं । अपनें जीभ में रेगनी के काँट चुभोकर माफी माँगती हैं कि उसी जिह्वा से हमनें भाई को श्राप एवं गालियाँ दी हैं । प्रायश्चित स्वरूप जीह्वा में रेगनी का काँटा चुभोती हैं। फिर मोटे – मोटे मुसल एवं लाठी के सहारे भाई के दुश्मन का प्रतिक ईंट के टुकड़े एवं गोबर से बनाये यम के महल को गुस्से में कुटती (तोड़ती ) है । यह गीतों में साफ दिखता है – – ” अबरा कुटिल भवरा, कुटिल यम के रे द्वार, कुटिल अंबुज भैया के दुश्मन, चारो पहर दिन रात । “
चित्रगुप्त पूजा का महत्व:- – – बह्या जी के एक हजार वर्ष तपस्या के बाद उनके काया से चित्रगुप्त महाराज की उत्पत्ति हुई । ब्रह्मा जी के काया से उत्पन्न होनें के कारण इन्हें कायस्थ कहा गया ।इनका काम इंसान के अच्छे -बुरे कर्मों का लेखा जोखा रखना तथा यमराज भगावान के लेखापाल ( मुंशी / पटवारी ) के रूप में था ।
वे सृष्टि के जीवन – मरण, आयु का लेखा – जोखा अपनी रजिस्टर में दर्ज करते थें।
सौराष्ट का राजा सौदास बहुत पापी एवं अत्याचारी था । एकबार आखेट खेलते समय जंगल में चला गया । राजा ने वहाँ देखा कि कुछ कायस्थ लोग एक बह्मण के सहयोग से चित्रगुप्त महाराज एवं यमराज भगवान की पूजा कर रहे हैं । वहाँ राजा भी रुका, देखा और खुद पूजन में शामिल हो गया । सौदास की मृत्यु के बाद जव उसकी आत्मा को यमदुत बाँधकर जव नरक में ले जा रहे थें, तभी द्वार पर चित्रगुप्त महाराज नें बही – खाता चेक कर बताया कि जीवन भर यह राजा पाप ही किया है । सिर्फ एकबार यमद्वितीया को यमराज महाराज एवं मेरी पूजा किया है । इसलिए इसके सारे पाप खत्म हो गये, अब यह स्वर्ग में जायेगा । सिर्फ एक पूजा के कारण पापी राजा सैदास को स्वर्ग मिला ।
इस तिथि को कायस्थ लोग कलम – दावात एवं बही – खाता की पूजा करते हैं। ताकी सालोभर बुद्धि -विवेक कायम रहे। चित्रगुप्त महाराज को बारह पुत्र हुए । जिनसे कायस्थों का बारह गोत्र आज संचालित है । पुरे औरंगाबाद जिले के तमाम क्षेत्रों में भैया दूज एवं चित्र गुप्त पूजा परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी ।