रिसियप पंचायत में 150 पर्चा धारियों को जमीन पर कब्जा नहीं, माकपा ने जताया असंतोष


अम्बा (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रिसियप के सडसा मौजे में 150 भूमिहीनों को जमीन का पर्चा वर्षों पूर्व सरकार द्वारा दिया गया था। लेकिन अभी तक पर्चा प्राप्त भूमिहीनों को जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया गया है। फलस्वरूप ज़मीन पर अभी भी दबंग किसानों का कब्जा है। उक्त बातें भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) के

जिला सचिव कपिल कुमार सिंह ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया जायेगा तथा पर्चा धारियों को जमीन पर अविलम्ब कब्जा दिलाने का मांग करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि आश्चर्य तो यह है कि जीस जमीन का पर्चा भूमिहीनों को दिया गया है वह जमीन दबंग किसानों के कब्जा में है और पर्चा धारी भूमिहीन मजदूर अपने पर्चा से प्राप्त ज़मीन पर मजदूरी करने के लिए मजबूर हैं। माकपा सचिव ने सवालिया लहजे में कहा कि जब बिहार सरकार सभी को न्याय और सभी का विकास की बात कह रही है तो फिर इन भूमिहीनों को न्याय और विकास से बंचीत करने के लिए जिम्मेवार कौन है? उन्होंने आगे कहा कि कुटुम्बा से लगातार विधायक दलित समाज से आते हैं और वर्तमान में एनडीए के विधायक ललन भुईयां हैं इसके पूर्व इंडिया गठबंधन के कांग्रेस विधायक राजेश राम जो आज प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं लेकिन उन्होंने भी इन भूमिहीन परिवारों का कभी भी सुधी नहीं लिये।