नई दिल्ली संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
भारत में चीनी की बढ़ती कीमतों और किल्लत को कंट्रोल करने के लिए मोदी सरकार एक्शन मोड में है। जानकारी के मुताबिक भारतीय रिफाइनर विदेश भेजे जाने वाली 350000 टन चीनी को घरेलू बाजार में भेजेंगे। सरकार की मंजूरी के बाद यह चीनी एक हफ्ते के अंदर घरेलू खरीदारों के लिए उपलब्ध हो सकती है। इससे पिछले हफ्ते रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची कीमतों को काबू करने में मदद मिलेगी।


