सब्जी विक्रेता सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल


अम्बा ( औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


अम्बा थाना क्षेत्र के परसावां बिगहा निवासी पंचम मेहता पिता केशव मेहता आज बृहस्पतिवार को एनएच 139 पर एक तेज गति से जा रहे पीकअप भैन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। पीकअप वाहन के चालक भागने में कामयाब रहा लेकिन पुलिस ने पीक अप को पकड़ लिया है। घायल पंचम मेहता का इलाज कुटुम्बा सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पंचम मेहता सब्जी विक्रेता है और अम्बा मंडी में सब्जी लेकर जा रहा था कि दुर्घटना का शिकार हो गया।