पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार में खरीफ मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए धान की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है. राज्य के कुछ जिलों में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू हुई है तो 15 नवंबर से पूरे राज्य में धान की एमएसपी पर खरीद शुरू करने का ऐलान किया गया है. राज्य सरकार ने किसानों से 35 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है और 48 घंटे में किसानों को एमएसपी के हिसाब से भुगतान करने को कहा गया है. सरकार ने किसानों से धान की खरीद सुचारु और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं. बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि पूरे राज्य में 15 नवंबर से धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी. उन्होंने कहा कि कुछ जिलों में 1 नवंबर से खरीद चल रही है. कुछ किसानों ने दिक्कतों की शिकायतें की हैं. उन्होंने स्पष्ट किया है कि धान खरीद में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी। मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि धान खरीद के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. खरीद केंद्रों पर किसानों की सुविधा, धान की गुणवत्ता जांच और खरीद प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसानों से निर्धारित नियमों के अनुसार धान की खरीद की जाए और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए. यदि किसी किसान की ओर से खरीद में गड़बड़ी, देरी या अनियमितता की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि धान खरीद के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. खरीद केंद्रों पर किसानों की सुविधा, धान की गुणवत्ता जांच और खरीद प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसानों से निर्धारित नियमों के अनुसार धान की खरीद की जाए और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए. यदि किसी किसान की ओर से खरीद में गड़बड़ी, देरी या अनियमितता की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराई जाएगी। इस बार धान खरीद की निगरानी के लिए मोबाइल ऐप का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. सहकारिता विभाग के अनुसार खरीद केंद्रों पर होने वाली गतिविधियों पर डिजिटल माध्यम से नजर रखी जाएगी. प्रदेश में अब तक 2,385 प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) और व्यापार मंडलों को धान खरीद केंद्र के रूप में चयनित किया गया है. उत्तर बिहार के जिलों में 1 नवंबर से खरीद शुरू हो चुकी है, जबकि दक्षिण बिहार के जिलों में 15 नवंबर से खरीद शुरू होगी. खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र सरकार ने सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,441 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का एमएसपी 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है. बिहार में इस सीजन के दौरान 35 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है. सरकार ने पात्र किसानों को धान बेचने के बाद 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं. किसानों को सरकारी खरीद का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा. किसान पंजीकरण की अंतिम तारीख 31 मार्च 2027 निर्धारित है।
