राजद को बड़ा झटका, मृत्युंजय तिवारी भाजपा में शामिल

पटना संवाद सुत्र खबर सुप्रभात सामाचार सेवा

राजद को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी भाजप में शामिल हो गए। भाजपा की सदस्यता लेने से पहले उन्होंने पटना के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। तिवारी ने कहा कि वह राम भक्त हैं और नियमित रूप से सुंदरकांड का पाठ करते हैं। राजद छोड़ते समय उन्होंने तेजस्वी यादव पर उपेक्षा और अपमान का आरोप लगाया था, जबकि लालू यादव और राबड़ी देवी के प्रति सम्मान जताया।