सड़क दुर्घटना में चार गंभीर रुप से घायल, सदर अस्पताल रेफर


अम्बा (औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा


अम्बा -देव रोड़ में आज शुक्रवार को टोटो व स्कूल भेन में टक्कर होने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज़ के लिए कुटुम्बा रेफ़रल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद

सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान आकाश कुमार (12) पिता गुदुल कुमार ग्राम भरत, धनवरती देबी

पति सुधिर भुइयां ग्राम भरत,कमलेश राम पिता बैजनाथ राम ग्राम कसौटी, सोनी कुमारी पति अरविंद यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सभी अपने कार्यों से अम्बा बाजार टोटो से आ रहे थे कि एक स्कूल भेन ने टक्कर मार दी। फलस्वरूप उक्त घटना घटित हुई। घटना के बाद अफरा तफरी मच गया।