औरंगाबाद संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद लोक सभा के वर्तमान सांसद अभय कुशवाहा औरंगाबाद लोक सभा क्षेत्र में आनें वाले कुटुम्बा, औरंगाबाद एवं रफीगंज विधान सभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की अनदेखी कर रहे हैं। इनका पुरा ध्यान औरंगाबाद लोकसभा के इमामगंज, गुरुआ एवं टेकारी विधान सभा क्षेत्रों पर ही केन्द्रित है। आधा कार्यकाल बितने को है । कुटुम्बा, औरंगाबाद एवं रफीगंज विधान सभा क्षेत्र के अंदर जनवरी 2026 तक मात्र 37 योयगाऐं माननीय सांसद अभय

कुशवाहा जी के द्वारा कार्यान्वीत कराये गये है जिसपर मात्र एक करोड़ पचहत्तर लारव रुपये से पुस्तकालय निर्माण, PCC सड़क निर्माण एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य कराये गये हैं, जो नाकाफी हैं। वहीं गयाजी जिले के टेकारी, गुरुआ एवं इमामगंज विधान सभा के अंतर्गत मिडिया रिर्पोट के अउसार कुल 129 योजनाओं की अनुशंसा 4 करोड़ 92 लाख की लागत से की गयी है।जवकि एक सांसद को ऐच्छिक निधि के तौर पर प्रतिवर्ष 5 करोड़ की राशि आवंटित किए जाते हैं। इसे स्थानिय सांसद क्षेत्र विकास योजना ( MPLADS ) के नाम से जाना जाता है। 18 वीं. लोक सभा की शुरुआत से अबतक MPLADS के अंतर्गत कुल 14.7 करोड़ की राशि वर्तमान सांसद को आवंटित किए गये हैं। अब सवाल उठना लाजिमी है कि औरंगाबाद लोक सभा क्षेत्र के तीन विधान सभा क्षेत्रों (औरंगाबाद, कुटुम्बा एवं रफीगंज ) के साथ सौतेला जैसा भेद -भाव क्यूँ कर रहे हैं वर्तमान सांसद अभय कुशवाहा ? सबाल उठना लाजिमी है।

