औरंगाबाद: खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले में एनटीपीसी व श्री सीमेंट फैक्ट्री का मनमानी एवं लूट पर आखिर कब अंकुश लगेगा और कौन लगायेगा यह सवाल जिलावासियों के समक्ष खड़ा है। एनटीपीसी, नबीनगर व श्री सीमेंट फैक्ट्री,जसोईया औरंगाबाद द्वारा सीएस आर फंड से विकास और समाजिक कार्य कहां हुआ है और वर्तमान में कहां हो रहा है इसकी जानकारी जिलावासियों को नहीं है। सूत्र बताते हैं कि दोनों कम्पनियां का मनमानी और कागजी घोड़ा दौड रहा है तथा कंपनी के प्रबंधक सीएस आर फंड का दुरपयोग बेधड़क और बेख़ौफ़ होकर कर रहे हैं। लेकिन इन कंपनियों के मनमानी एवं सीएस आर फंड का लूट पर रोक लगाने के जगह जिले के जनप्रतिनिधि या तो उनके समक्ष नतमस्तक हैं या फिर किसी न किसी रूप में शामिल हैं। यदि शामिल नहीं हैं और नतमस्तक नहीं हैं तो फिर मौन क्यों हैं यह भी एक गंभीर मामला है। जिला प्रशासन द्वारा भी कोई कारवाई नहीं होना यह भी एक अहम् सवाल खड़ा कर रहा है।आखिर क्या मजबूरी है कि जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है? कभी कभार कुछ मिडिया में खबर तो प्रकाशित होता है लेकिन फिर मामला ठंडा हो जाता है आखिर क्यों यह भी आम चर्चा होते कहीं भी चौक चौराहों तथा चाय पान के दुकानों पर सुनने को मिल रहा है। जिले के जनप्रतिनिधियों का हाल यह है कि एन एच 139 तो कभी मेडिकल कॉलेज तो कभी उतर कोयल नहर का क्रेडिट लेने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जाता है लेकिन इन कंपनियों के मनमानी अथवा जिले के ज्वलंत समस्याओं तथा जिले में सरकारी राशि का हो रहे लूट आदि सवालों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कब आयोजित किया जायेगा यह भी जनप्रतिनिधियों से जिलावासियों का ज्वलंत सवाल है। क्या विज्ञापन के सहारे चलने वाले जिले में एनटीपीसी और श्री सीमेंट फैक्ट्री का मनमानी चलते रहेगा या इनकी मनमानी एवं लूट पर अंकुश लगेगा यह अभी तक रहस्य बना हुआ है।


