औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बुधवार को औरंगाबाद में फार्म के पास नवनिर्मित शहनाई रिशोर्ट सह रेस्टोरेंट का भब्य उद्घघाटन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घघाटन औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा, औरंगाबाद सदर के भाजपा

विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, ओबरा के लोजपा (आर) विधायक डॉ० प्रकाश चन्द्रा, गोह के राजद विधायक अमरेन्द्र कुशवाहा, टेकारी के राजद विधायक अजय दांगी संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काट कर किये। इस अवसर पर राजद के प्रदेश महासचिव सह जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुबोध कुमार सिंह, राजद के जिला प्रवक्ता डॉ० रमेश कुमार, उदय उज्वल सहित दर्जनों लोग अतिथि के रूप में उपस्थित थे।मंच संचालन अफ्ताब राणा द्वारा किया गया। समारोह में महिला कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रस्तुति दिया गया।
