अम्बा (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत अम्बा थाना क्षेत्र के कझपा में मां दुर्गा नवयुवक कमिटी के द्वारा दो दिवसीय नाट्य कला का उद्धघाटन कुटुम्बा विधायक ललन भुईयां, विधायक प्रतिनिधि सौरभ पाठक, समाजिक कार्यकर्ता भोला सिंह, खबर सुप्रभात के संपादक सह निदेशक आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काट कर उद्धघाटन किये। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ललन भुईयां ने कहा कि आप हमारे मालिक हैं और मैं सेवक हूं। आप जब अपना सेवक को याद करते हुए बुलाये तो आपका सेवक आप के अदालत में हाजिर हूं। उन्होंने आगे कहा कि नाट्य कला समाज के अभिन्न अंग है और इससे आपसी सौहार्द और भाईचारे का बढ़ावा मिलता है। उन्होंने नमन करते हुए कहे कि कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र में सेवा और विकास का मुझे मौका मिला है तो मैं आपके उम्मीद पर सदैव खरा उतरुंगा। दुर्गा पूजा कमिटी के सदस्यों ने पुराने कला मंच को जिर्णोद्धार कराने,फेवर ब्लाक तथा गांव के मुख्य गली को भी पक्का बनाने का मांग किये जिससे विधायक ललन भुईयां ने मांगों को जायज ठहराते हुए जल्द सभी कार्यों को पुरा कराने का आश्वासन दिये। इस अवसर पर कमिटी के अध्यक्ष प्रिंस कुमार, सचिव राणा रंधिर सिंह, कोषाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह, उप सचिव नागेन्द्र पासवान, सदस्य हरिवंश सिंह,लौकेश शर्मा,सोन पासवान,समरजित पाल,सतवंत सिंह,सहित हजारों दर्शक मौजूद रहे।

