नई दिल्ली संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
सरकार और CJP के बीच बैठक खत्म हो गई है। कल एक बार फिर सरकार और CJP की बैठक होगी। CJP ने सरकार के सामने तीन मांगे रखी हैं, जिनमें से दो मांगों पर सरकार ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया है। प्रधान के इस्तीफे को लेकर सरकार ने कल 2 बजे तक समय मांगा है। CJP ने कहा है कि प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं होगी।

