हरद्ता बिजली फीडर बना जान का जंजाल, उपभोक्ताओं में आक्रोश


अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा

वैसे तो औरंगाबाद जिले में बिजली की समस्या आए दिन चर्चा में रहा करता है। लेकिन अम्बा में स्थित हरदता फीडर का लापरवाही और मनमानी से उपभोक्ताओं को इस भीषण गर्मी में जिना मुहाल हो गया है। बिजली के जर्जर खम्बा और तार तो इसका मुख्य कारण है ही ग्रीड में पदस्थापित अधिकारी और कर्मीयों का मनमानी और तानाशाही रवैया से लोगों में आक्रोश और असंतोष बढा रहा है। ग्रामीण उपभोक्ताओं को मानें तो दो दिनों से बीजली आंख-मिचौली का खेल खेल रहा है।बीजली आपुर्ती तो हो रहा है लेकिन कभी 10मीनट तो कभी 20-30 मीनट तक टीक रहा है। फलस्वरूप इस भीषण गर्मी में लोगों को जिना मुहाल हो रहा है। सबसे पहले तो पेयजल आपूर्ति बाधित हो रहा है फिर पढ़ने वाले बच्चों का पढ़ाई-लिखाई ठप हो जा रहा है। बिजली का अघोषित कटौती का असर शौचालय और भोजनालय तक प्रभावित हो रहे हैं। पानी के लिए यहां लोग बिजली पर ही आधारित है लेकिन बिजली का आंख-मिचौली और कर्मियों और अधिकारियों के लालफीताशाही के कारण इलाके में जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।