अम्बा (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
इन दिनों औरंगाबाद – अम्बा पथ 139 स्थित रिसियप बटाने नदी पर बने पुल हमेशा जाम के समस्या से जूझ रहा है। देखते ही देखते वाहनों का कतार लग जाता है और फिर घंटों यात्री जाम से परेशान हो रहे हैं। बताते चलें कि पुल छती ग्रस्त हो गया है। फलस्वरूप बड़े वाहनों का परिचालन जिला प्रशासन ने यात्रियों के सुरक्षा के मद्देनजर रोक लगा दी है। लेकिन छोटे वाहनों का परिचालन हो रहा है। पुल पर छोटे वाहनों का जाम हमेशा लग रहा है जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि पुल के दोनों तरफ़ मेटल गीरा दिया गया है ताकि चाहकर भी बड़े वाहन प्रवेश नहीं कर सके। छोटे वाहनों के लिए दोनों तरफ थोड़ा सा स्पेश छोड़ा गया है लेकिन वहां न तो कोई ट्रैफिक पुलिस का ब्यवस्था किया गया है और नहीं स्थानीय पुलिस का फल स्वरूप छोटे वाहनों के चालक आगे निकलने के होड में पुल को जाम कर दे रहे हैं।


