औरंगाबाद से अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिला मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप पृथ्वीराज चौहान स्मृति भवन के प्रांगण में एन एच 139 संघर्ष समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समाजसेवी रामानुज पांडेय, इंजीनियर सुबोध कुमार सिंह, कुमार सौरभ सिंह, राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू जी, प्रोफेसर विजय कुमार सिंह, सुनील चौबे, स्वर्णजीत कुमार सिंह,मनोज सिंह,रवि कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह सहित अन्य प्रबुद्ध जनों के संयोजकतत्व में आयोजित बैठक में एन एच 139 रोड को फोरलेन करने वास्ते 8 जून को अनुग्रह मिडिल स्कूल के सामने महा धरना करने का निर्णय लिया गया। संबोधन के क्रम में वक्ताओं ने कहा कि पिछले एक दशक से एन एच 139 पर हमेशा नित्य प्रतिदिन सड़क दुर्घटना होती रहती हैं। एक दशक में लगभग 2500 से अधिक लोगों ने सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी। लेकिन सरकार की गहरी नींद नहीं खुली। संघर्ष समिति केंद्र सरकार से पुरजोर तरीके से मांग करती है कि इस राजमार्ग को फोरलेन करने की अत्यंत आवश्यकता है। झारखंड राज्य के पलामू जिले में हरिहरगंज सीमा पर उस पार फोरलेन का निर्माण दो-तीन वर्ष पूर्व ही कर दिया गया।बिहार सीमा औरंगाबाद जिले से बिहटा तक फोर लेन अब तक नहीं किया जाना सरकार की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है। पिछले सप्ताह दो मुहान पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया है उसके लिए डायवर्सन निर्माण में तेजी लाने की भी बात कही गई।आज के बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में मांग किया कि एन एच 139 को फोर लेन किया जाए यदि उन लोगों की मांग नहीं सुनी जाती है तो महा धरना के बाद चरणबद्ध आंदोलन भी किया जाएगा। महाधरना के लिए अपील किया गया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग उसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं । संघर्ष समिति की बैठक में डॉ रित्विक,रामविकास कुमार, मनोज कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, दिलीप कुमार, अनिल कुमार सिंह,शैलेंद्र कुमार सिंह,भारती भूषण गौतम सिंह,भरत भूषण सिंह, अमरेंद्र चौबे, विकास कुमार सिंह,धर्मेंद्र तिवारी,मनोज कुमार सिंह, अजय सिंह,सोनल कुमार सिंह, चुलबुल सिंह, गुड्डन सिंह रविंद्र कुमार, निखिल कुमार सिंह, अंकु कुमार सिंह, सोनू कुमार सिंह, रंजीत कुमार, युसूफ आजाद अंसारी,सिनेश राही सहित अन्य उपस्थित थे।


