केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
NEET पेपर लीक मामले पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब 5 घंटे तक प्रदर्शन किया। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से 5 दिनों के भीतर इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो 13 जून को फिर बड़ा प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए।


