मदनपुर से सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट
डी आई जी मगध प्रक्षेत्र विकाश बैभव के निर्देशानुसार मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवनाथ विगहा के पशु चिकित्सालय के प्रांगण में आयोजित की गयी । बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर – 2 शैलेन्द्र कुमार नें की तथा संचालन थानाध्यक्ष राजेश कुमार नें किया । मौके पर सब इंसपेक्टर रोहीत कुमार, हिन्दू रक्षा दल के


बिहार प्रभारी ज्ञानदत पांडेय, पूर्व जिप सदस्य प्रफुल्ल सिंह, पूर्व मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद, पूर्व पं. स. स. सत्येन्द्र यादव, शिक्षक महावीर यादव, जय किशोर यादव, वार मंडल के भाजपा अध्यक्ष मिथलेश राम, विश्व हिन्दू परिषद् के प्रखंड मंत्री कृष्णा रजक, उपाध्यक्ष मोती लाल राय, विहीप के जिला सहमंत्री नवीन कुमार पाठक सहीत सैंकड़ो लोग शामिल हुए । आज की बैठक में ज्ञानदत पान्डेय नें मदनपुर जी.टी. रोड पान दुकान, थाना मोड, खिरियावाँ मोड़ से अबैध टेम्पु स्टैंड हटानें तथा सर्विस लेन से माँस – मुर्गा – मछली की अबैध दुकानों को हटानें की माँग की । वहीं क्षेत्र के युवाओं के बीच सुखा नशाखोरी पर प्रतिबंध लगानें की बात भी कही । तो वहीं विश्व हिन्दू परिषद् के मिड़िया प्रमुख सुनील सिंह नें वर्षों से चले आ रहे चारागाह -श्मशान छठ घाट एवं कब्रीस्तान का बिबाद पूर्व के हुए सहमती के आधार पर निकालनें की बात उठायी । साथ ही चौकिदारों द्वारा गाँवों में रात्री गश्ती कराने की बात भी प्रमुखता से उठाई ताकी चोरी एवं छिनताई की घटना पर विराम लग सके।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर – 2 नें शांति पूर्वक सारे समस्यायों का संवंधित पदाधिकारियों से संपर्क कर हल करने का भरोसा दिलाया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान – ” जन – गण – मन ” से किया गया ।

