अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
अम्बा बाजार में आए दिन लग रहे जाम से जहां यात्री परेशान हैं वहीं स्थानीय ब्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर भी असर पड़ रहा है। बताते चलें कि एनएच 139 पर अम्बा बाजार स्थित है। एनएच होने के कारण यह पथ अति व्यस्त रहा करता है। लेकिन पथ के दोनों तरफ अतिक्रमण होने के कारण आए दिन जाम के नजारा देखने को मिला है। अम्बा चौक पर अट्रेंड ट्रैफिक पुलिस का ड्यूटी तो रहा करता है लेकिन अट्रैंड ट्रैफिक पुलिस पुरी तरह से याता यात सुचारू रखने में कामयाब नहीं हो रहे हैं। ज़रूरत है ट्रैंड ट्रैफिक पुलिस का स्थायी ब्यवस्था करने और पथ के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने और अवैध रुप से केशरे हिंद के भूमि में बने मकान व ब्यवसायिक प्रतिष्ठानों को हटाने का। यदि इस पर स्थानीय प्रशासन द्वारा तत्परता नहीं दिखाया गया तो जाम की स्थिति से निपटना एक चुनौती पूर्ण कार्य साबित होगा और याता यात प्रभावित होते रहेगा।

