संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार में इन दिनों बंगला और कुर्सी का खेल जारी है। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी सुरक्षा में कटौती को लेकर नराज चल रहे थे और अन्ततः जो भी सुरक्षा व्यवस्था था उसे भी लौटा दिये हैं। इसके पूर्व 10 सर्कूलर रोड़ जो राबड़ी आवास है उसे भी खाली कराने का नोटिस और इस वजह से प्रदेश के राजनैतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है। सत्ता पक्ष जहां नियमों का हवाला दे रहा है वहीं विपक्ष इसे राजनीतिक विद्वेष का परिणाम बता रहा है। राबड़ी देवी तो मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चुनौती देते हुए बंगला खाली नहीं करने का घोषणा की है वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हर हाल में बंगला खाली करने का आदेश दिए हैं। कूल मिलाकर कहा जाये तो इन दिनों बिहार में बंगला और कुर्सी का राजनीति शुरू है और अस्ली मुद्दे गौन है।
