तजा खबर

लोजपा (आर) के नेता प्रमोद सिंह के सौजन्य से दुर होगा पेयजल समस्या

औरंगाबाद से अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिले में महीनों से पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड व अनुमंडल मुख्यालय तक पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। सबसे बुरा हाल

औरंगाबाद जिले के दक्षिणी इलाका मदनपुर, देव, अम्बा, कुटुम्बा जो जंगल व पहाड़ी इलाका है और बिगत दो वर्षों से मऔनसून भी दगा दे रखा है फलस्वरूप इन इलाकों में है। यहां बुंद बुंद पेयजल के लिए ग्रामीण तरस रहे हैं। इन समस्याओं से जूझ रहे मदनपुर प्रखंड के महुआंव पंचायत अंतर्गत कंचनपुर दलित टोला में लोजपा (आर) के प्रदेश महासचिव व पूर्व में रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड चुके प्रमोद सिंह ने अपना निजी फंड से चपा कल लगवा रहे हैं ताकि दलितों को इस भीषण गर्मी में पेयजल उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद अजय पासवान, पार्टी के वरिष्ठ नेता रामलायक सिंह, अंकित दुबे व आनंदी सिंह उपस्थित थे।