औरंगाबाद जिले में खाद के काले बजारी से किसान त्रस्त, कृषि टास्क फोर्स बेअसर


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले में खाद के काले बजारी थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि डीएपी खाद 1350 के बदले 2000 पोटास 1850 के बदले 2200 रुपये तक काले बजार में किसानों को खरीदना पड़ रहा है। हालांकि जिले में कृषि टास्क फोर्स का गठन औरंगाबाद सदर एसडीओ तथा दाउदनगर के एसडीओ और जिला कृषि पदाधिकारी को लेकर बनाया गया है। लेकिन कृषि टास्क फोर्स या तो आराम फरमा रहे हैं या फिर खाद के काले बजारी करने वाले कृषि टास्क फोर्स पर भारी पड़ रहे हैं। आश्चर्य तो यह है कि जिले में दो सांसद काराकाट से राजाराम सिंह और औरंगाबाद से अभय कुशवाहा के अलावे छ विधायक हैं लेकिन इनके चुप्पी साधे रहना आखिर मजबूरी है या फिर कहा जाये की किसानों के समस्याओं के प्रति कोई सोच नहीं है। किसानों का लागत से दुगना लाभ पहुंचाने का वायदा करने वाले एनडीए की सरकार से किसानों को चुभता हुआ सवाल है कि केवल चुनाव में जुमले बाजी से किसान को लागत से दुगना आमदनी होगा या फिर किसानों को हो रहे परेशानी और खाद के काले बजारी पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाएगा।