हड़ताली सफाईकर्मियों से सम्मानजनक समझौता के बाद हड़ताल समाप्त

नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट

नवादा में नगर परिषद के सभी सफाई मजदूरों का हड़ताल सम्मान जनक समझौता वार्ता के साथ पिछ्ले कई दिनों से जारी नगर के सफाई मजदूरों का हड़ताल समाप्त हो गया है।कल से ही नगर परिषद में कार्यरत सभी सफाई मजदूरों पूर्व की भांति अपने-अपने ड्यूटी पर वार्ता व समझौता के अनुसार कार्यरत रहेंगे।सद्भावपूर्ण वातावरण में समझौता वार्ता दोनों पक्षों के बीच सर्वसहमति से हुई।


ज्ञात हो कि जिले में नगर के सफाई मजदूरों की पिछले कई दिन से अनिश्चितकालीन राज्य स्तरीय हड़ताल के आह्वान पर नवादा जिले में नगर परिषद, नगर पंचायत और ठेकेदारी प्रथा में कार्यरत सभी सफाई मजदूरों द्वारा एकजुट होकर जारी हड़ताल के मद्देनजर ही आज नगर परिषद, नवादा, कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समझौता वार्ता आयोजित हुई।समझौता वार्ता में नगर के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर के ठेकेदार,कार्यरत कर्मचारी, नगर परिषद के वरिष्ठ लड़ाकू लोकप्रिय वार्ड जन प्रतिनिधि राजेश कुमार श्री, सरोज सिंह, गोरे यादव व मौजी राम सहित ही हड़ताली मजदूरों के चहते व चर्चित चेहरे जो पहचान के यहां कोई मुंहताज नहीं वो, अग्रगामी निर्माण कर्मचारी कामगार संघ,बिहार राज्य के जुझारू महासचिव दिनेश कुमार अकेला समेत नगर सफाई मजदूर संघ के जुझारू प्रमुख नेतृत्वकारी अगुआ कन्हैया डोम, सिकंदर डोम, मुकेश डोम,अरविंद रविदास तथा जानकी डोमिन मौजूद थीं। आज के इस आयोजित नगर परिषद के आहूत बैठक में सम्मानजनक समझौता के आधार पर जारी नगर परिषद के सफाई मजदूरों का पिछले अनिश्चितकालीन हड़ताल को वापस ले लिया गया है। इस आंदोलन की सबसे बड़ी विशेषता व खासियत यह रही कि पहली बार नगर में तमाम नगर परिषद,नगर पंचायत व ठेकेदारी प्रथा में कार्यरत नगर के सफाई मजदूरों का संगठित आंदोलन की शुरुआत थी।
समझौता वार्ता के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी की मौजूदगी में यह तय हुआ कि बिहार राज्य सफाई मजदूरों के मोर्चा और सरकार के बीच जो बातें हुई हैं, उसे तो किसी भी कीमत पर मानना और लागु करना है। साथ ही नगर में कार्यरत सभी सफाईकर्मी को ड्रेस, सफाई उपकरण के साथ ही पहचान पत्र जारी करेंगे। सरकार प्रदत सुविधाएं हरसंभव उपलब्ध कराने की भरसक कोशिश करने से पीछे कभी नहीं हटूंगा। नवाद नगर के कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि सेवा निवृत सफ़ाई कर्मी की सेवा में समयावृद्धि करने की मांग मान ली गई है।
ज्ञात हो कि इस बैठक में उपस्थित प्राइवेट एजेंसी के ठिकेदार को दो टूक शब्दों में खरीखोटी जवाब स्पष्ट सबों की मौजूदगी में दिया गया। सफ़ाई मजदूरों ने खुलेआम दृढ़ता से बताया कि ठीकेदार के पालतू सफाई मजदूरों को गाली गलौज करते हैं, अभद्र दुर्व्यवहार करते हैं,बिना कोई विशेष कारण के ही सफाई मजदूरों को मनमानी ढंग से एकाएक हटा देने की बातें चर्चा का प्रमुख मुद्दा बन कर प्रमुखता से उभरा। समझौता वार्ता में उपस्थित नगर परिषद के सफाई के ठेकेदार ने कहा कि भविष्य में सफ़ाई मजदूरों के साथ कभी भी दुर्व्यवहार व अमानवीय असंवैधानिक क्रूर कारवाई पर सख्ती से रोक लगाया जायेगा। साथ ही साथ उन्होंने कहा,अपने कर्तव्यों के पालन में घोर कोताही बरतने वाले जिन दो सफाई मजदूर को काम से निष्काशित कर दिया गया है, उसमें पूनम डोमेन और बंटी डोम की पुनः काम पर बहाली कर लेने की सहमति बनी है। इस वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के बीच यह सर्वसम्मति सहमति बनी कि सफाई मजदूरों को भी काम में कोताही या लापरवाही बरतने की कोशिश नहीं करनी चाहिए ।साथ ही नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी के साथ नगर के ठेकेदार या उसके लोगों द्वारा कोई भी अप्रिय हरकतों से हमेशा बाज आए।
बताते चलें कि नगर परिषद के वरिष्ठ सुलझे जनप्रतिनिधि राजेश कुमार श्री,सरोज सिंह, गोरे यादव एवं मौजी राम के साथ कार्यपालक पदाधिकारी के पहल एवं अगुआई पर यह समझौता वार्ता सफल हुई है। तमाम उपस्थित नगर के जन प्रतिनिधियों ने कहा कि नगर परिषद नवादा की ओर से स्थायीकरण और वेतनवृद्धि के लिए हमलोग नगर परिषद नवादा में सर्वसम्मति से पारित एवं अनुमोदित कर सरकार तथा संबंधित अधिकारियों के पास प्रेषित करेंगे।
समझौता वार्ता संतोषजनक उत्साहवर्धक और अपेक्षाकृत मनमोहक रहा। नगर के सभी सफ़ाई मजदूरों ने यह भी ऐलानिया घोषणा कर दिया है कि अगर किए गए समझौते को व्यवहारिक अमलीजामा पहनाने में नगर परिषद नवादा ज़रा सा भी इसमें अगड़-दिगड़ किया गया तो पुनः नवादा नगर में आक्रोशपूर्ण समझौताहीन संगठित संघर्ष की झंझावात का सिंहगर्जन होने से दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है।