सुनील सिंह,( पत्रकार ) उप संपादक, खबर सुप्रभात की कलम से
सनातन परंपरा में लोकमान्यता और पुराणों के अनुसार एक अत्यंत रहस्यमई देवी का वर्णन मिलता है जिन्हें छठी माता या षष्ठी माता कहा जाता है माना जाता है कि जब किसी बालक का जन्म होता है तो जन्म के छठे दिन अर्थात षष्ठी तिथि को यह देवी अदृश्य रूप से आकर उसे जातक का जीवन एवं भाग्य लिखती है, इसी कारण भारत के अनेक क्षेत्रों में जन्म के छठे दिन छठी या षष्ठी उत्सव मनाया जाता है। पुराणों में उल्लेख है की छठी देवी को संतान की रक्षा करने वाली मातृशक्ति माना गया ब्रह्मावर्त महापुराण की प्रकृति खंड में षष्ठी देवी का उल्लेख मिलता है जहां उन्हें भगवान कार्तिकेय की पत्नी देवसेना का स्वरूप बताया गया है यह बालकों की रक्षा करने वाली और वंश वृद्धि प्रदान करने वाली देवी मानी जाती है तथा प्रकृति के छठे अंश से उत्पन्न यह देवी हैं इसलिए नाम षष्ठी पड़ा। देवी भागवत महापुराण में स्कंद 12 318 अध्याय में राजा प्रियव्रत की कथा है जहां हुए पुत्र प्राप्ति के बाद अमित पुत्र को श्मशान घाट ले जाते हैं। षष्ठी देवी के प्रकट होने और पुत्र जीवित करने के बाद प्रियाव्रत उनकी पूजा करते हैं ओरिया परंपरा छठी के रूप में प्रचलित है संदर्भित कथा भागवत पुराण के अनुसार राजा प्रियव्रत ने विवाह बाद भी वर्षों तक संतान न होने के कारण महर्षि कश्यप द्वारा पुत्रेष्ठ यज्ञ करवाया। यज्ञोपरानंत पुत्र उत्पन्न हुआ लेकिन जन्म के साथ ही मर जाना तो राजा प्रियव्रत और रानी श्मशान घाट में शोकाकुल थी वहां षष्ठी देवी का प्रकट होना और मृत्यु पुत्र का जीवित कर देना। कई मान्यताओं के अनुसार छठी मैया को सूरज देव की शक्ति का एक स्वरूप माना जाता है सूर्य देव सृष्टि के पालन करता और ऊर्जा के स्रोत हैं लेकिन उनकी शक्ति को पूजने के लिए उनकी बहन या शक्ति स्वरूपा षष्ठी देवी का पूजन भी आवश्यक हो जाता है और संतान की रक्षा एवं सुख समृद्धि के लिए यह पूजा मिथिलांचल क्षेत्र में छठी मैया या राणा मैया से किया जाता है षष्ठी देवी कश्यप अदिति का मानस पुत्री है इन्हें देवसेना के नाम से भी जाना जाता है देवासुर संग्राम में देवताओं की मदद के लिए जब इन्होंने असुरों का संघार किया तो इन्हें देवसेना कहा गया। देवसेना के बारे में कहा जाता है कि नवजात शिशुओं के जन्म काल से लेकर अगले 6 दिनों तक उनके पास रहकर रक्षा करती है।।


