हत्या मामले में आरोपी को आजीवन कारावास

औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में जिला जज सप्तम न्यायधीश संतोष कुमार झा के कोर्ट में नवीनगर थाना कांड संख्या -27/23, एसटीआर -27/25,48/26 में सज़ा के बिन्दु पर सुनवाई करते हुए सज़ा सुनाई गई है, एपीपी राधेश्याम सिंह ने बताया कि प्राथमिक अभियुक्त अनमोल कुमार गुप्ता उर्फ लड्डू गुप्ता नवीनगर को भादंवि धारा -302 में आजीवन कारावास की सजा और पच्चीस हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है और 27 आर्म्स एक्ट में तीन साल की सजा और सात हजार रुपए जुर्माना लगाया है, सभी सजाएं साथ साथ चलेगी, अभियुक्त 09/09/24 से अभी तक जेल में ही बंद था हाईकोर्ट ने भी जमानत नहीं दिया था, अभियोजन की ओर से 07 गवाही हुई थी, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि प्राथमिकी सूचक मृतक सज्जन कुमार मंगलबाजार बाजार नवीनगर के पत्नी पूजा देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें कहा था कि 16/01/23 को रात्रि 08: 30 बजे मंगलबाजार स्थित अपने दरवाजे पर खड़ी थी वहीं सज्जन कुमार चौकी पर बैठ कर खैनी बेच रहे थे तो सोतेला भसूर अनमोल कुमार गुप्ता ने एक झोला लेकर आए और ससुर के श्राद्ध में किये खर्च और सम्पत्ति को लेकर बहस करते हुए झोला से पिस्तौल निकाल कर तीन गोली सज्जन कुमार को मार दी, जिससे बाजार में दहशत और अफरातफरी मच गई, सज्जन कुमार बचने के लिए घर के अन्दर भागे तो सीढ़ी पर बिहोश हो कर गिर गये, परिजनों और मुहल्ले वाले के सहयोग से रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया था,काराधिन अभियुक्त को न्यायालय द्वारा वर्णित आरोप में 31/07/26 को दोषी ठहराया गया था।