मदनपुर से सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट
कासमा स्थित पेट्रोल पंप से बुधवार की रात्री में बस चोरी की घटना हुई है, जिसकी प्राथमिकी कासमा थाना में दर्ज करायी गयी है। बस औनर सलैया थाना क्षेत्र के ग्राम बसंत निवासी रिजवान खान हैं । उन्होनें बताया कि मेरी बस मदनपुर से रफीगंज के बीच रोज चला करती थी । देर शाम में मदनपुर से कासमा तक ही जाती थी । कासमा थाना के पास सवारी उतार कर कासमा स्थित पेट्रौल पंप पर चालक बस को रोज की तरह खड़ी कर अपनें घर चला गया । बस का नम्बर B R 02 / P B 64 51 है। सुबह में जब चालक बस लेनें पेट्रोल पंप पर जाता है तो देखता है कि बस नहीं है। पंप के स्टाफ से जब पुछा तो उसनें बताया कि एक आदमी 12 बजे रात्री के करीब आया और बोला कि मैं इस बस का चालक हूँ । इंजिनियरींग कॉलेज अरथुआ से बच्चों का टुर लेकर भ्रमण पर जाना है, इस लिए बस लेकर जा रहे हैं, और चला गया । सुबह में बस का वास्तविक चालक नें बस चोरी कर लेने की बात मालिक को फोन कर बताया । बस मालिक रिजवान खान नें इसकी सूचना कासमा थाना को दी । सूत्रों एवं सीसी टीवी फुटेज से मिली जानकारी के अनुसार बस को कासमा – नौडीहा – होते हुए साँव कला टॉल पलाजा तक ले जाया गया । फिर वापस कर गुरुआ के रास्ते गयाजी कीओर ले गया है । कासमा पुलिस खोजवीन में लगी है।

