डब्बल इंजन की सरकार को अपराधियों नें दिया खुली चुनौती, बेतिया के सेनको गोल्ड़ ऐंड डायमंड़ शो रूम से दिन – दहाड़े 40 करोड़ की लूट

सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट


बिहार की धरती पर 2 1 नवम्बर को प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का शुभागमन होनें वाला है। ऐसे में 18 नवम्बर को दिन के उजाले में बेतिया मुख्य शहर के बिचो – बिच सबसे भीड़ – भाड़ वाले इलाके में स्थित ‘ सेनको ‘ गोल्ड़ एंड डायमंड़ के शो रूम में 40 करोड़ की लूट जंगल राज -2 की याद को एकबार फिर से याद दिलाती है। बिहार में अबतक की यह सवसे बड़ी लूट की घटना घटीत हुई है। बेखौफ

अपराधी आठ की संख्या में शोरूम में आते हैं, और मात्र दस मिनट के अंदर ही गन का भय दिखाकर 40 करोड़ का ज्वेलरी लूट कर आराम से चलते बनते हैं। इस लूट कांड़ में सबसे चौकानें वाली बात तो यह है कि अपराधियों में पुलिस और कानून का कोई भय नहीं दिखता है। घटना का पुरा रिकार्ड दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। किसी भी अपराधी के चेहरे पर कोई मास्क नहीं है,न तो कोई भय । यूपी की तर्ज पर बिहार की डब्बल इंजीन की सरकार भी अपराधियों को हाफ एवं फुल एनकाउन्टर करने का दावा तो करती है, लेकिन आज की घटना नें यह सावित कर दिया कि बिहार के पुलिस के पास यूपी पुलिस की तरह या तो जिगर नहीं है या फिर पितल की कमी है। STF चीफ कुंदन कृष्णन् के लिए एकतरह से अपराधियों नें खुली चुनौती दे डाली है। CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की शिनाख्त होनें का दावा भले ही पुलिस नें कर दिया है, लेकिन अभी तक एक भी अपराधी पुलिस की पहुँच से काफी दुर हैं। सूत्रों के अनुसार इस लूट कांड़ का मास्टर माईंड़ बंगाल के जेल में बंद है । वहीं से इस कांड़ को रिमोट कंट्रोल कर रहा है। बैशाली के गिरोह नें इस कांड़ को अंजाम दिया है। सबसे चौकानें वाली बात तो यह है कि यह ज्वेलरी शोप जदयू के एक कदावर नेता कुशवाहा जी का है। तभी तो घटना के बाद भाजपा के विधायिका नें शोरूम में जाकर कहा कि शीघ्र ही इस लूट कांड़ का पर्दाफास करनें में पुलिस सफल होगी, सभी अपराधियों की पहचान कर कानूनी सिकंजा कसा जा रहा है। बेतिया शहर के बिचोबिच ‘सेनको ज्वेलरी शॉप ‘ लूट कांड़ से एकबात तो साफ दिखती है कि अपराधियों में कानून एवं खाकी का भय बिल्कुल ही समाप्त हो गया है। अब आनें वाला समय ही बतायेगा कि पुलिस पर अपराधी कबतक भारी पड़नें वाले हैं।