पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
किसान -मजदूर एवं ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आगामी 10 अगस्त को राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन का स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI ) ने समर्थन किया है। फेडरेशन के राज्य सचिव देवदत्त कुमार व राज्याध्यक्ष कांति कुमारी ने संयुक्त ब्यान जारी कर कहा कि सरकार के किसान -मजदूर विरोधी नितियों के विरुद्ध जेल भरो अभियान जायज है और किसान -मजदूरों का हित छात्र -युवाओं से जुड़ा है। इस लिए देशभर के छात्र -युवा अपना समर्थन दिया है। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े छात्रों द्वारा अपने अपने जिलों में इस अभियान को सफल बनायेंगे।
