चेक बाउंस मामले निपटाने का अपील

औरंगाबाद से अम्बुज कुमार की रिपोर्ट


व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के जीपी वृजा प्रसाद और जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के रिटेनर अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने औरंगाबाद जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि 21 नवंबर को व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में चेक बाउंस मामले निपटाने के लिए एक विशेष लोक अदालत आयोजित किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में परक्राम्य लिखत अधिनियम 1981 के धारा 138 के अंतर्गत मामले में दोनों पक्षों के आपसी सहमति से मामले का त्वरित और सौहार्दपूर्ण निष्पादन किया जाएगा यह प्रभावी सुलभ और वैकल्पिक विवाद समाधान मंच है, जिसकी लाभ बड़ी संख्या में पक्षकारों को होगा।