सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया आगजनी, पुलिस वाहनों को भी फुंका

संवाद सूत्र पटना ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार की राजधानी पटना में भारी बवाल हुआ है। अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी इलाके में NH-30 पर एक तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आने से मनीष कुमार (26) नाम के युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना में शामिल बस को आग के हवाले कर दिया। बस में सवार यात्री जान बचाकर बाहर निकले। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की तीन गाड़ियों को भी आग लगा दी। मौके पर पुलिस बल तैनात है।