सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
वर्षा हुए अभी पाँच दिन ही होनें को हैं,कि उमस भरी गर्मी से आम जन जीवन तो परेशान है ही, परींदे भी परेशान दिख रहे हैं। बिजली में दिन रात कट से मानव जीवन इस असह्य गर्मी में जीवन कष्टपूर्ण विता रहा है। लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब अच्छी बारीश हो गयी है, बिजली में सुधार होगा। लेकिन मदनपुर की बिजली व्यवस्था ऐसी की तैसी है जो सुधरनें का नाम ही नहीं लेता । नेता, अफसर, मंत्री एवं सरकार सुनती ही नहीं है । 24 घंटा निर्वाध बिजली आपूर्ति सिर्फ मौजुदा सरकार की जुम्लेबाजी बनकर रह गयी है। इस भीषण उमस भरी गर्मी से आदमी के साथ – साथ परींदें भी परेशान हैं। आँगन में रखी भरी बाल्टी में परींदें पानी पीनें के साथ – साथ गर्मी से जीवन बचानें के लिए स्नान करते भी देखे जा रहे हैं। इस खबर के माध्यम से खबर सुप्रभात की टीम का आग्रह होगा कि अपनें आँगन तथा छत के उपर एक बाल्टी में पानी भरकर तथा मुठ्ठी भर चावल के दानें अवश्य रख दें । पर्यावरण के संतुलन हेतु परींदे को भी जीनें का हक नहीं छिनें ।


