हिसुआ के पियुष कुमार उर्फ प्रणय के हत्यारों की शीघ्र होगी गिरफ्तारी, आई जी नें गठित किया SIT

औरंगाबाद:खबर सुप्रभात समाचार सेवा


मगध रेंज गया जी के आईजी विकास बैभव नें नवादा जिले के हिसुआ थानाक्षेत्र के पाचूगढ़ के पियुष कुमार उर्फ प्रणय (23 Yr ) की हत्या अज्ञात अपराधियों नें 01 सितम्बर को कर दी है । मगध रेंज के आईजी विकास बैभव घटना स्थल का दौरा कर घटना के कारक अपराधियों का शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करनें के लिए एक SIT का गठन किया है । टीम

विकास वैभव , आईजी मगध रेंज

का नेतृत्वकर्ता अभिनव धीमान, पुलिस अधीक्षक नवादा को बनाया गया है।टीम के सहयोगी में (1)सुरेश प्रसाद, अनुमंड़ल पुलिस पदाधिकारी सदर -2 नवादा (2) दिगम्बर कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक, हिसुआ अंचल, नवादा (3) पंकज कुमार झा, अंचल पुलिस निरीक्षक, नगर, नवादा ( 4 ) मृत्युंजय कुमार,पु ० नि० – सह – थानाध्यक्ष हिसुआ, नवादा ( 5 ) अनिल कुमार सिंह पु० अ ० नि०, अपर थानाध्यक्ष, हिसुआ, नवादा (6) विकास चंद्र यादव,पु० नि०, डीआईयू प्रभारी, नवादा (7) आलोक कुमार पु० अ० नि०, तकनीकि शाखा नवादा को बनाया गया है।
टीम के सभी सदस्यों को निर्देशीत किया गया है कि घटना की सभी संभावित विन्दुओं का त्वरीत एवं बैज्ञानिक अनुसंघान हेतु स्थानिय पुलिस एवं अन्य संवंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर गहन जाँच कर 24 घंटों में अनुसंधान की प्रगति रिर्पोट से अवगत करायेंगे ताकी घटना की जाँच, गिरफ्तारी एवं प्रगति रिर्पोट से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा सके ।