मदनपुर (औरंगाबाद ) सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट
एक महिना का सावन मास रक्षाबंधन का त्यौहार होते ही समाप्त हो गया । आज शनिवार से भादव महिना की शुरुआत हो गयी । माँसाहारी हिन्दूओं नें अपना – अपना पर्ण तोड़ा तथा मिट दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगनें लगी । कोई बकरे का मिट 650 रुपये प्रति किलो, चिकेन वायलर 180 रुपये प्रति किलो, मछली जींदा 200 से 240 रुपये प्रति किलो, मछली आंध्रा प्रदेश की ( वर्फ वाली ) 180 रुपये प्रति किलो की दर से विक्री चालु हो गयी । सुवह से ही माँसाहारी ग्राहकों की भीड़ इन माँस विक्री केन्द्रों पर देखे जानी लगी । ग्राहक महेन्द्र सिंह, संजय राम, वृहस्पती यादव, तथा कुछ पुलिस के जवानों नें प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि भैया एक माह से सब कुछ बंद था । लगता ही नहीं था कि कुछ खाये हैं। एक माह सावन बितनें से सुकुन मिला है । आज जब माँसाहार भोजन करेंगे, तो जान में जान आयेगी और दिल को सुकुन मिलेगा ।

