अम्बा ( औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
जिले के कुटुम्बा रेफरल अस्पताल परिसर में पीसीसी पथ का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। बताते चलें कि अस्पताल परिसर में मुख्य प्रवेश द्वार से ओपीडी तक जाने का रास्ता गढ़ा में तब्दील हो गया था। हल्का बारिश होने पर भी झील तैसा नजारा दिखने लगता था। चिकित्सकों से लेकर मरिज तक परेशानी उठाने के लिए मजबूर थे। ख़बर सुप्रभात इस परेशानी को देखते हुए 02 जुलाई 2026 को इस समस्या को खबर के रूप में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। फलस्वरूप विभाग को ध्यान आकृष्ट हुआ और तब अस्पताल परिसर में पीसीसी पथ का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। पीसीसी पथ निर्माण होने से स्थानीय लोगों में प्रसन्नता व्याप्त है।

