पिकअप – अल्टो कार में टक्कर, डाक्टर की मौत

औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा

ओबरा थाना क्षेत्र के शनिवार को सुबह में पटना कैनाल सेवा पथ पर अहले सुबह पिकअप वैन व अल्टो कार के जोरदार टक्कर में एक चिकित्सक  की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वहीं चिकित्सक गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के तेजपुरा लख के पास घटी है।मृतक चिकित्सक पुत्र की पहचान तेजपुरा गांव निवासी डाक्टर हर्षवर्धन (23वर्ष) के रुप में हुई है। घटना में डाक्टर के पिता डाक्टर विजय चौधरी गंभीर रुप से घायल हैं जानकारी के अनुसार पिता पुत्र डेहरी आंनसोन में रहते हैं और वे अपने गांव तेजपुरा आ रहे थे कि दुर्घटना के शिकार हो गए। घटना के बाद जहां मौके पर अफरा तफरी मच गई वहीं परिजनों को बुरा हाल है। घटना के सूचना मिलते ही ओबरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र के पास शनिवार की सुबह पटना-डेहरी मुख्य कैनाल पर पिकअप वाहन और अल्टो कार के बीच टक्कर हो गई. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अल्टो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पिकअप वाहन सड़क किनारे नहर की खाई में जा गिरा. दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना ओबरा थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव के पास लख से दक्षिण की ओर मुख्य कैनाल के पास हुई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय एमबीबीएस डॉक्टर हर्षवर्धन कुमार के रूप में हुई. मृतक डॉ. हर्षवर्धन कुमार तेजपुरा गांव के रहने वाले थे. हालांकि, वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ डेहरी में रह रहे थे. हादसे में उनके पिता डॉ. विजय चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार डॉ. विजय चौधरी अपने पुत्र डॉ. हर्षवर्धन कुमार के साथ अल्टो कार से डेहरी की ओर से तेजपुरा आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों ने घटना की तत्काल सूचना डीहरा स्थित पुलिस कैंप को दी.

घटनास्थल पर पहंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहंची. अवर निरीक्षक अनिल कुमार मौके पर पहंचे. पुलिस ने घायल डॉ. विजय चौधरी को इलाज के लिए दाउदनगर के एक निजी अस्पताल में भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद ओबरा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का जायजा लिया. साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया.

थानाध्यक्ष का बयान

थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है. दुर्घटनाग्रस्त अल्टो कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं, नहर की खाई में गिरे पिकअप वाहन को निकालने की प्रक्रिया चल रही है. पिकअप वाहन का चालक घटना के बाद फरार है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जानकारी के अनुसार मृतक डॉ. हर्षवर्धन कुमार परिवार के इकलौते बेटे थे. उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली थी. फ़िलहाल वह अविवाहित थे.उनके पिता डॉ. विजय चौधरी नालंदा जिले के रोहोई प्रखंड में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत बताए जाते हैं.

ग्रामीणों के अनुसार, घायल चिकित्सक की पत्नी का भी कुछ दिन पहले निधन हो गया था.ऐसे में इकलौते पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. हादसे की खबर मिलते ही तेजपुरा गांव से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई.

सरकार से सहायता राशि की मांग

ग्रामीणों ने पिकअप चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा मृतक के परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली उचित सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से की है.लोगों ने कहा कि एक होनहार युवा चिकित्सक की असमय मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है.

कैनाल के किनारे झाड़ियों से हादसे का खतरा

इस घटना के बाद तेजपुरा पंचायत के समाजसेवी संतोष सिंह उर्फ सौरभ कुमार ने प्रशासन से रेडियम तथा पटना-बारुण मुख्य कैनाल के किनारे जगह-जगह उगी झाड़ियों और झूर को कटवाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि मुख्य कैनाल के आसपास झाड़ियां बढ़ जाने के कारण कई स्थानों पर सड़क और आसपास का क्षेत्र स्पष्ट दिखाई नहीं देता. इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. उन्होंने प्रशासन से तत्काल झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की.