नगर पंचायत रफीगंज में हो रहा अवैधानिक असूली का खेल, विभागीय दिशा निर्देश का उड़ रहा धज्जियां


रफीगंज (औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


जिले के रफीगंज नगर पंचायत में विभागीय दिशा निर्देश को धज्जियां उड़ाते हुए अवैध वसूली करने का मामला प्रकाश में आ रहा है जो गंभीर जांच का विषय है। उल्लेखनीय है कि नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने यह निर्देश दिए हैं कि राज्य के किसी भी नगर निकाय क्षेत्रों में अवैध

नगर पंचायत रफीगंज का कार्यालय

वसूली भारी वाहनों से प्रवेश सेवा शुल्क,मार्ग कर अथवा चुंगी का वसूली का शिकायत मिलने पर संबंधित नगर आयुक्त अथवा नगर कार्यपालक पदाधिकारी जिम्मेवार होंगे।एक तरफ राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री आदेश जारी कर रहे हैं तो दूसरी तरफ रफीगंज नगर पंचायत में विभागीय मंत्री के आदेश का खुलेआम धज्जियां उडाया जा रहा है। उक्त आरोपों का जांच कराने से वास्तविकता प्रकाश में आयेगा।