सड़क दुर्घटना में प्रमोद मेहता के हुआ मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम


अम्बा (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


आज रविवार को अम्बा- नबीनगर पथ पर सड़क दुर्घटना में तमसी निवासी प्रमोद मेहता (60वर्ष) पिता रामयाद मेहता की मौत घटना स्थल पर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमोद मेहता अपने घर तमसी से अम्बा बाजार साइकिल से जा रहे थे कि वाराणसी – कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण में लगे पीएनसी के पिकअप वाहन के चपेट में दधपा बिगहा के पास आ गये और घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पीकअप वाहन और चालक पुलिस के गिरफ्त में है। घटना से आक्रोशित लोगों ने अम्बा -नबीनगर पथ को जाम कर दिया है। संवाद लिखे जाने तक याता यात सामान्य नहीं हुआ है।