अम्बा ( औरंगाबाद ) अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
नबीनगर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के अंतर्गत हरद्ता बैरांव व जमुवां विद्युत ग्रीड से विद्युत आपूर्ति रविवार शाम से ही बाधित है। ग्रामीणों को मानें तो जर्जरित तार और बिजली के खंभा तथा स्थानीय विभागीय अधिकारी एवं विद्युतकर्मी पुरी तरह से इसके लिए जिम्मेवार हैं। बताते चलें कि चौबीस घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं सरकारी कार्य भी साधित हो रहा है। इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा कुटुम्बा विधायक ललन भुईयां को देते हुए इलाके में विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का गुहार लगाया है। फलस्वरूप विधायक ललन भुईयां ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिये।


