22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या


नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट


जिला मुख्यालय स्थित न्यू एरिया मुहल्ला में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना सोमवार रात्रि में घटित हुई है। मृतक की पहचान कौआकोल प्रखंड अंतर्गत पांडेय गंगोट पंचायत के चहल गांव निवासी पारस सिंह के पुत्र वधू काजल कुमारी के रूप में हुई है।

घटना स्थल पर पुछ ताछ करते पुलिस

काजल अपने एक अबोध बच्चा छोड़कर अपना जिवन लिला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार काजल कुछ दिनों से न्यू एरिया में भाजपा नेता मनोज सिंह के मकान में किराए पर रह रही थी। काजल के शादी एक वर्ष पूर्व पारस सिंह के पुत्र के साथ लव मैरेज किया था। वैसे घटना के कारनो का घरेलू विवाद बताया जा रहा है। घटना के जानकारी मिलते ही नगर थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है तथा प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना के वजह प्रथम दृष्टया प्रताड़ना से उब कर आत्म हत्या बताया जा रहा है।