औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना अंतर्गत खैरी मुंडला गांव के पास अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शव को स्थानीय पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दी है। हालांकि संवाद लिखे जाने तक नहीं

मृतक की पहचान हो सकी है और नहीं घटना के कारणों का पता चल सका है। महिला के शव बरामद होते ही पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है तथा तरह तरह के आशंका जताई जा रही है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा होगा।

