मदनपुर (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मदनपुर में आज इंडिया गठबंधन के आह्वान पर महागठबंधन में सामिल सभी दलों के नेता एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा एस आई आर के विरोध एवं मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार द्वारा लोकतंत्र की हत्या किए जाने के विरोध में प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया गया। प्रति रोध मार्च शिवनाथ बिगहा मोड़ से निकल कर थाना मोड़ मदनपुर पहुंच कर लोकतंत्र के हत्यारे नरेन्द्र मोदी,अमित शाह एवं ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, वामपंथी दल के कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस पार्टी के इंटक जिला अध्यक्ष सहनवाज आलम, लालदेव यादव,मनोज सिंह, इंद्रदेव भुईयां, योगेन्द्र सिंह राजद के नेता जिला पार्षद श्री शंकर यादव, रविन्द्र यादव,लंबु यादव,सरोज राम रंजीत यादव,महफुज आलम, राजु सिद्धी यादव रंजीत यादव सहित सैकड़ों की संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह द्वारा दिया गया है।

