पहले से खड़ा ट्रक में बाईकसवार नें मारी जोरदार टक्कर,  चालक की हुई मौत, दो अन्य गंभीर जख्मी

मदनपुर ( औरंगाबाद ) सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट


मदनपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग सं.19 पर मदनपुर बड़ी मस्जिद के निकट पहले से खड़ा ट्रक में ट्रिपल लोड़ बाईक सवार नें जोरदार टक्कर मार दी । नतीजन बाईक चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी तथा दो अन्य का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर में करनें के उपरांत बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर किया

गया । मृतक की पहचान झारखण्ड़ राज्य के पाण्डु थाना क्षेत्र के बरवाही गाँव निवासी रवीन्द्र पाल के पुत्र आर्यस पाल के रूप में हुई है। वहीं घायलों में पांडु थाना क्षेत्र के ही बरवाही गाँव निवासी मनेश पाल के पुत्र पवन पाल तथा पांडु थाना क्षेत्र के ही फुलिया गाँव निवासी सोनु कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक शादी समारोह से शामिल होकर अपने घर लौट रहे थें कि पहले से खड़ा ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया । स्थानिय लोगों की मदत से तीनों युवकों का ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर में लाया गया, जहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉ. संजय कुमार नें एक युवक का नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया । शेष दो का प्राथमिक ईलाज करनें के बाद बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया ।
घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर पुलिस मामला की जाँच – पड़ताल में लग चुकी है । मृतक एवं जख्मीयों के परिजनों से संपर्क कर घटना के बारे में सूचित करनें का प्रयास कर रही है। घटना सोमबार की अपराह्न 4:00 बजे के करीव घटीत हुई है। बाईक एवं ट्रक को पुलिस अभिरक्षा में ले ली है।