सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट
बंगाल की खाड़ी से उठा ‘अर्णव ‘ तुफान नें तीन दिनों में औरंगाबाद जिले समेत पुरे बिहार में ही तबाही मचा दी है। तेज आँधी के साथ आयी बारीश नें खरीफ फसलों धान, आलु, शब्जी एवं पैरा फसलों ( चना, मटर, मसुर, सरसो, तिसी ) को भारी नुकसान पहुँचाया है। एक ओर जहाँ तेज हवाओं से धान के फुल झड़ गये हैं तो वहीं बालियों से लदी धान के पौधे जमींदोज हो गये हैं। खेतों में जल भराब हो जाने से फसल सब गल – सड़ जायेंगें । तो वहीं पैरा फसल खेतों में जल भराव होनें से सड जायेंगे । नतीजन किसानों को भारी क्षति उठानी पड़ेगी । मदनपुर प्रखंड़ कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह नें मिड़िया को प्रेस व्यान देकर कहा कि जिला पदाधिकारी औरंगाबाद को चाहिए कि ‘अर्णव ‘ तुफान से हुए किसानों की क्षति का आकलन कृषि विभाग से कराकर किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए क्षति पूर्ति देनें की कारवाई शुरू कर देनी चाहिए । सरकार को गंभीरता से बिचार करना होगा कि कृषक हमारे अन्नदाता हैं । जबतक किसानों के चेहरे पर खुशहाली नहीं होगी, तबतक कोई भी देश खुशहाल नहीं होगा ।
