आक्रोशित परिजनों ने शव के साथ किया सड़क जाम, याता यात हुआ बाधित


अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


जिले के टणडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहरी ईटवां गांव में हुए माशुम की हत्या से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को दोपहर शव को अम्बा चौक पर रख कर दिया तथा सड़क जाम कर दिया। अम्बा -देव व अम्बा -नबीनगर पथ सहित एन एच 139 पर जाम लगा रहा। चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी में लोगों को पसीना छुट रहा था। सड़क जाम के जानकारी मिलते ही कुटुम्बा के प्रखंड प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार व अम्बा थानाध्यक्ष तथा सीओ चंद्र प्रकाश मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर याता यात बहाल करवाये। जानकारी के अनुसार परिजनों ने मामले का स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को दण्डित करने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा की गारंटी करने, संबंधित थानाध्यक्ष के लापरवाही एवं उनकी भूमिका का चांच कराने आदि मांगों से संबंधित मांग पत्र सीओ को सौंपा। अधिकारियों द्वारा संतोष जनक आश्वासन दिया गया तथा त्वरित कार्रवाई करने की भी बात कही गई।