वी वी ग्राम जी योजना से आक्रोश, जिला मुख्यालय में रोष पूर्ण धरना संपन्न


औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


माकपा के घटक बिहार प्रांतीय खेतीहर मजदूर यूनियन के बैनर तले जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरना का मुख्य उद्देश्य मनरेगा योजना को धीरे-धीरे समाप्त करने का केन्द्र सरकार के मंशुबे का जोरदार विरोध करना और आक्रोश ब्यक्त करना था। धरना पर बैठे यूनियन के जिला अध्यक्ष कपील कुमार सिंह व जिला सचिव रामाकांत प्रसाद ने संयुक्त रूप से बताया कि मनरेगा योजना को धीरे-धीरे समाप्त करने का षड्यंत्र केन्द्र सरकार के द्वारा किया जा रहा है और इसी उद्देश्य से वी वी ग्राम जी योजना लागू किया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि वैसे मनरेगा योजना में पहले से ही लूट मचा हुआ था और शिकायत के बावजूद स्थानीय जिला प्रशासन जांच और कारवाई करने का आश्वासन देते रहा लेकिन कारवाई के बदले जांच के नाम पर कागज़ी घोड़ा दौड़ते रहा तथा जांच को भी भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ा दिया गया। सरकार मनरेगा योजना में लूट तंत्र और बिचौलियों का सम्राज्य समाप्त करने के बजाय योजना को ही धीरे -धीरे समाप्त करने का षड्यंत्र के तहत वी वी ग्राम जी योजना लागू कर रही है। मौके पर माकपा के वरिष्ठ नेता विरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि मनरेगा योजना में 10प्रतिशत राशि राज्य सरकार और 90प्रतिशत केन्द्र सरकार देती थी। लेकिन वी वी ग्रामजी योजना में राज्य सरकार 40 प्रतिशत और केन्द्र सरकार 60 प्रतिशत राशि देगी। उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार का खजाना ख़ाली है और अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसा नहीं है तो इस स्थिति में राज्य सरकार 40 प्रतिशत राशि खर्च नहीं कर सकती है और तब यह योजना दम तोड़कर रह जायेगा। माकपा नेता ने आगे कहा कि सरकार गरीबों के लिए नहीं बल्कि कारपोरेट जगत के सेवा में मश्गूल है और इसी वजह से अती महत्वाकांक्षी योजना को धीरे-धीरे समाप्त करना चाहती है। उन्होंने बुल्डोजर व एनकाउंटर राज के खिलाफ जोरदार ढंग से तिखे आंदोलन के लिए भी आम जनता से आह्वान किया। धरना में रामाकांत प्रसाद,नरसिंह पासवान,कपील कुमार सिंह,मदन सिंह, ललन सिंह, बजरंगी राम,उमर फारूक अंसारी,वाजीद अंसारी, कलावती देवी,रींकी देबी सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।