अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
राजकिय कृत बालिका उच्च विद्यालय अम्बा के प्रधानाध्यापक जी लूस सलीम ने सभी विद्यार्थियों से अपील किये हैं कि प्रतिदिन समयानुसार विद्यालय आने और नियमित पठन-पाठन की गारंटी करें। प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से भी अनुरोध किये हैं कि बच्चों को प्रति दिन समयानुसार विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने चिंता ब्यक्त करते हुए कहा कि आज विद्यार्थी प्रतिदिन समयानुसार से स्कूल नहीं आ रहे हैं फलस्वरूप उनके भविष्य पर ग्रहण लग रहा है। प्रधानाध्यापक ने आगे कहे कि किसी भी सभ्य समाज में शिक्षा का ही महत्व है।वगैर शिक्षा के सभ्य समाज और विकसित भारत का परिकल्पना नहीं किया जा सकता है और नहीं व्यक्तित्व का विकास हो सकता है।


