एकल अभियान गतिविधि विभाग के नेपुण्य वर्ग का हुआ समारोप

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात सामाचार सेवा


श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल बी.एड. कॉलेज देव मोड़ में एकल अभियान के तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग गतिविधि विभाग के नेपुण्य वर्ग 2026 – 27 का समारोप एक भव्य कार्यक्रम के तहत् किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जितेन्द्र सिंह ‘परमार ‘ विशिष्ट अतिथि डॉ. राम परीखा सिंह ( संभाग अध्यक्ष ) एवं भरत कुमार ( संभाग गतिविधि

प्रमुख ) उपस्थित हुए । सर्व प्रथम विशिष्ट अतिथियों के द्वारा भारत माता एवं सरस्वती माता के चित्र पर पुष्पांजली एवं दीप प्रज्ज्वलित कर सामुहिक रूप से हनुमान चालिसा का पाठ किया गया । कार्यक्रम को अपनें संबोधन में भरत कुमार नें कहा कि – तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग में कुल 21 वर्गों का संचालन किया गया । भारत गाँवों का देश है। जबतक गाँव विकसीत नहीं होगें तबतक विकसीत राष्ट्र की कल्पना साकार नहीं हो सकते। हमारे कार्यकर्ता यहाँ से प्रशिक्षण प्राप्त कर गाँव -गाँव में जाकर लोगों के बिच जैविक खेती, ग्राम विकास, आरोग्य के साथ – साथ भौतिक उत्थान के लिए काम करेंगें । बिना गौ बंश के संरक्षण एवं संवर्द्धन के गाँव आत्म निर्भर नहीं बन सकते ।
अति विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘ नें अपनें संबोधन में कहा कि पंजाव के एक छोटे से गाँव से निकलकर श्याम जी गुप्त नें एक विकसीत राष्ट्र की संकल्पना पर जो काम खड़ा किया है वो आज धरातल पर दिखनें लगा है। आप जैसे देव -दुर्लभ कार्यकर्ता तीन दिनों से बिहार के विभिन्न जिलों से आकर इस भीषण गर्मी में बाल-बच्चा, घर – परिवार की चिंता छोड़कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, ये कोई सामान्य बात नहीं है। बिना ग्रामोत्थान के राष्ट्रोत्थान हो ही नहीं सकता है जी । किसान माटी – धुप के हवन कुंड़ में जब अपनी आहुती देता है तब सबों का पेट भरता है। संस्कृति रूपी गुलाब तबहीं खिलते हैं, जव हवन कुंड़ रूपी खेत से गेंहू के दानें उपजते हैं। भारत के लिए गेंहू और गुलाब दोनों जरूरी है। सभी प्रशिक्षणार्थियों को अंग वस्त्र एवं बैग देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन में प्रदुमन कुमार ( प्रशिक्षण प्रमुख, मदनपुर संच ), मिथिलेश राम ( भाजपा वार मंड़ल अध्यक्ष ), आनंद कुमार सिंह ( भाग प्रमुख, मगध ) की भूमिका प्रमुख रही । आगत अतिथियों में ज्ञानदत पांडेय, आलोक कुमार, अर्जुन चौधरी, गोपाल सिंह, रोहित कुमार, मंजीश कुमार, दिलीप कुमार सहीत अन्य नें कार्यक्रम को गरिमामय बनानें में अपनी महती उपस्थिति दर्ज करायी ।