नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट
तथाकथित सुशासन और कानून की राज की ढिंढोरा पीटने वाली डबल ईंजन की सरकार में पूरे बिहार और खासकर नवादा जिले में बेशुमार आपराधिक घटनाओं का अंतहीन सिलसिला बिना रोकटोक धाराप्रवाह जारी है। हत्या, लूट, कमीशनखोरी घोटाला, बलात्कार,भ्रष्टाचार अत्याचार की गंगोत्री बह रही है। ऊपर से असहनीय क्रूर हवस, शोषण,दोहन व दमन-उत्पीड़न की जघन्य जंजीरों से लोग बंधे हैं। विकल्पहीनता की स्थिति में लोग लुटे व पिटे जाने को मजबूर हैं। गुलामी की बेड़ी की जकड़न से बाहर नहीं निकल पाने का परिणाम भुगतने को तैयार हैं। सत्ता के चाटुकार भ्रष्ट राजनेता, रिश्वतखोर पुलिस एवं सरकार संरक्षित अपराधी, माफिया व दलाल ये त्रिगुट के गठजोड़ के मकड़जाल के चंगुल एवं गिरफ्त में बुरी तरह फंसकर आज पूरे बिहारवासी पश्चात् की आग में जल रहे हैं। इसका खतरनाक खामियाजा आज यहां के लोगों को भुगतने के लिए वेवश और लाचार होना पड़ रहा है। नवादा जिले के अंतर्गत पकरीबरावां थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव में एक युवक के साथ अमानवीय एवं बेरहमी से मारपीट के अधमरा कर एक आंख फोड़ देने की सनसनीखेज हृदयविदारक घटना प्रकाश में सामने आई है। एक आंख फोड़े गए गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से विम्स पावापुरी और फिर बेहतर ईलाज हेतु पटना रेफर किया गया है।
उक्त घटित घटिया दर्दनाक घटना के उपरांत स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी में नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रोहुआ गांव निवासी प्रदीप हलवाई का बेटा सूरज कुमार हलवाई शादी-विवाह में खाना बनाने का काम करता है। शनिवार को वह काम करने के लिए मजदूर को लाने हेतु गांव के महादलित टोला गया था। इसी दौरान शराब की मुखबिरी की बात को लेकर विवाद बढ़ गया, देखते ही देखते जबरदस्त मारपीट में तब्दील हो गया। जैसा आरोप है कि दो लोगों ने मिलकर सूरज के साथ लाठी, डंडा, लात व जूतों से बेरहमी से मारपीट कर उसके एक आंख को भी फोड़ दिया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि घटित घटना के आसपास के सभी लोग धृतराष्ट्र की तरह मूकदर्शक तमाशबीन बने रहे। कोई बचाने आगे नहीं आया। किसी ने मदद करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। वहीं पर, पीड़ित सूरज की पत्नी पूजा कुमारी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपितों ने उसके पति पर अवैध शराब बेचने की सूचना देने के आरोप लगा कर जानलेवा हमला किया। SDPO सुजय विद्यार्थी ने बताया कि पीड़ित की पत्नी की आवेदन पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बासुदेव मांझी और राकेश मांझी के रूप में हुई है। दोनों आरोपितों के खिलाफ विधि सम्मत कानूनी कारवाई की जा रही है।


