तीन माह में ही टुटने लगा पक्की सड़क, घटित निर्माण व मनमानी का खुल रहा पोल


अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत एरका कालोनी से जगई फांल तक लगभग तीन माह पूर्व पक्की सड़क का निर्माण कार्य किया

गया था। लेकिन दुर्भाग्य है कि मात्र तीन महीने में ही सड़क जगह जगह टुटने लगा है। जिससे यात्रियों में असंतोष व

आक्रोश व्याप्त है। साथ ही घटिया निर्माण और मनमानी का पोल तो खुल ही रहा है साथ ही प्राकलन के विपरित निर्माण होने तथा राशि की लूट करने का आसंका संवेदक और विभागीय अधिकारियों द्वारा कर लेने का भी आशंका ब्यक्त किया जा रहा है।इस संबंध में ढुंढा बिगहा के ग्रामीणों ने मजाकिया लहजे में कहा कि जब एनएच 139 पर रिसियप बटाने नदी का पुल निर्माण कर राशि लूट लिया गया और अभी तक किसी के विरुद्ध नहीं कारवाई और राशी के रिकवरी कराया गया तो यह पथ तो शुरू से ही उपेक्षित रहा है।