21साल में भी नहीं बना शमशेर नगर में दलित व पिछड़े समुदाय का नाली, जिम्मेवार कौन ?


दाउदनगर ( औरंगाबाद ) संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड अंतर्गत शमशेर नगर वार्ड संख्या 10 में सत प्रतिशत आबादी दलित व पिछड़े समुदाय का है। लेकिन दुर्भाग्य है कि 21 वर्षों में भी इनके घर के आगे मुख्य सड़क पर नाली के गंदे पानी बह रहा है जिससे दुर्गंध तो निकल ही रहा है इस पथ पर चलना मुश्किल हो रहा है। बताते चलें कि 21 साल में पांच साल मुखिया समान्य वर्ग से और 16 वर्ष तक दलित और पिछड़ावर्ग से होते रहे हैं। ग्रामीणों को मानें तो समान्य वर्ग के मुखिया द्वारा यदि इस समस्या का निदान करने के बजाय नज़र अंदाज़ किया गया लेकिन जब दलित और पिछड़ावर्ग से होने वाले मुखिया भी दलित और पिछड़ावर्ग के प्रति उदासीनता दिखाते रहे तो चिंता का विषय होना लाजिमी है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सरकार पंचायत चुनाव में आरक्षण नीति लागू किया इस लिए कि दलित और पिछड़ावर्ग के प्रतिनिधि अपने समुदाय का बुनियादी विकास करेंगे। लेकिन अभी तक नाली का समुचित व्यवस्था नहीं हो सका। जिससे साफ़ जाहिर होता है कि दलित और पिछड़े वर्गों के विकास के प्रति इनका भी मंशा साफ़ नहीं है। केवल चुनाव में वोट की राजनीति और अपना उल्लू सीधा करने में दलित और पिछड़ावर्ग के प्रतिनिधि लगे रहे।